फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों ने रोका रेल परियोजना का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से प्रभावित लोगों ने रेल विकास निगम और स्थानीय प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। विरोध स्वरूप प्रभावितों ने परियोजना का निर्माण कार्य बंद करवा दिया है
विज्ञापन


सोमवार को नगर क्षेत्र के सौड़ में परियोजना स्थल पर पहुंचे प्रभावितों ने आरवीएनएल और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आक्रोशितों ने परियोजना का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। अर्जुन सिंह, परवीन सिह, अरविंद जियाल, गिरीश टोडरिया, नवनीत सिंह ने बताया कि चार माह पहले जब निर्माण कार्य बंद करवाया गया था तो एसडीएम पौड़ी, रेल परियोजना प्रबंधक व नायब तहसीलदार से वार्ता हुई थी। मौके पर उन्होंने प्रभावितों को लिखित आश्वासन देकर समस्याओं के समाधान के लिए दो माह का समय मांगा था। दो माह बीत जाने के बाद भी अब तक प्रभावितों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जबकि उच्च न्यायालय ने सौड़ में रेलवे की ओर से अधिगृहीत भूमि का तय मूल्य स्वीकार करने, प्रभावितों को पेड़ों का भुगतान दोनों सूचियों से किए जाने, जिन प्रभावित भूमिधरों का मामला न्यायालय में नहीं है उन्हें तय धनराशि पांच लाख व 50 हजार का भुगतान करने, प्रभावितों को नौकरी पर रखे जाने, वाहनों को नियमानुसार किराए पर लिए जाने का आश्वासन दिया था। प्रभावितों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती। वह परियोजना का निर्माण कार्य बंद करवाते रहेंगे। इस मौके पर विजय सिंह, राहुल, गिरीश टोडरिया, सुदर्शन शाह, वीरेंद्र असवाल, विपिन टोडरिया, अर्जुन सिंह, राखी देवी, दीपक सिह, चित्रा देवी, दुर्गी देवी, सपन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें