फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कुर्सी दौड़ में थलीसैंण व लोकगायन में पाबौ ने मारी बाजी

Thu, 22 Jan 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी में आयोजित हुई जपनदस्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम
विज्ञापन

पौड़ी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जीआईसी पौड़ी के सभागार में बृहस्पतिवार को जनपदस्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होते हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सपनों की उड़ान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत कुर्सी दौड़ में थलीसैंण ब्लाॅक ने प्रथम, दुगड्डा ने द्वितीय व एकेश्वर ने तृतीय स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक में नैनीडांडा प्रथम, यमकेश्वर द्वितीय व द्वारीखाल तृतीय रहा। लोकगायन में पाबौ प्रथम, पौड़ी द्वितीय, कोट तृतीय, लोकनृत्य में द्वारीखाल प्रथम, पौड़ी द्वितीय व कल्जीखाल तृतीय रहा। प्रदर्शनी एवं स्टाल प्रतियोगिता में दुगड्डा प्रथम, जयहरीखाल द्वितीय व द्वारीखाल तृतीय, रैंप वॉक में दुगड्डा प्रथम, बीरोंखाल द्वितीय व थलीसैंण तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर सोनाली नौटियाल, प्रदीप रावत, प्रवीन नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें