फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ हटाने व लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी थलीसैंण पुलिस

विज्ञापन
बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ हटाती पुलिस टीम। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
थलीसैंण पुलिस बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई मोटर मार्गों से बर्फ को हटाकर लोगों को राहत दी है। पुलिस टीम अभी तक 200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर चुकी है।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी में बर्फबारी से सबसे ज्यादा बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का थलीसैंण क्षेत्र प्रभावित हुआ है। भारी बर्फबारी से क्षेत्र में दो बरात के वाहन रातभर फंसे रहे। थानाध्यक्ष थलीसैंण संतोष पैथवाल के नेतृत्व में सात सदस्यीय पुलिस टीम ने सबसे पहले पघनियाखाल व बेदीखाल के बीच फंसी बरात तक पहुंचकर बर्फ साफ कर बरात की बस को निकलवाया। पुलिस टीम दो दिनों से लगातार विभिन्न मोटर मार्गों से बर्फ हटाने, टूटे पेड़ों को काटकर रास्ता बनाने में जुटी है। थानाध्यक्ष पैथवाल ने बताया कि रविवार को जेसीबी के सहयोग से दीवा मंदिर तक करीब पांच किमी के दायरे से बर्फ हटाई गई। पुलिस ने अपने वाहन से बर्फ में फंसे लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया। बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह 10 बजे पपड़तोली-मुसागली के बीच चट्टान टूटने से करीब ढाई घंटे बंद रहा, जिससे राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें