फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से दस वर्षीय फुटबालर की मैदान पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। एक दस वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी की शुक्रवार को स्थानीय मैदान में अभ्यास मैच के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बारामुला जिले के उस्काकुरा इलाके में तौहीद रहीम (10) स्थानी एफसी डैश के लिए मैच खेल रहा था। उसने विपक्षी टीम पर एक गोल दागा उसके बाद ही वह मैदान पर गिर पड़ा। साथी खिलाड़ियों ने उसे होश में लाने का प्रयास किया, गंभीर स्थिति देख उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कम उम्र में ही उधकुरा इलाके का रहने वाला तौहीद स्थानीय स्तर पर काफी मशहूर था। अपने आयु वर्ग में उसका प्रदर्शन काफी शानदार था। लोगों ने कहा, उन्होंने भविष्य का एक बड़ा खिलाड़ी खो दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें