फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी नगर पालिका को 9068721345 नंबर पर मैसेज कर समस्या बताएं

Sat, 15 Nov 2025 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिका ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस पर लोग फोटो सहित अपनी समस्याएं भेज सकते हैं। शिकायत सेल इस समस्या को संबंधित विभाग को भेजेगा। वहां से समस्या के निराकरण के बाद एक फोटो आएगी, जो शिकायत भेजने वाले वाले नंबर पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पालिका ने समस्याओं के निराकरण में तेजी आए, इसलिए यह व्यवस्था शुरू की है। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि एक व्हाट्सएप नंबर 9068721345 जारी किया है। कई बार शिकायत मिली थी कि फोन करने पर या तो कॉल उठता नहीं या समस्या का समाधान नहीं होता।
अब यह सुविधा शुरू होने से शिकायत सेल लगातार मॉनिटरिंग करेगा। वहीं संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराएगा। इससे समस्या के निराकरण में तेजी आएगी। लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए सभी सार्वजनिक स्थान पर नंबर भी लिखवाया जाएगा, जिससे कि शहर के समस्याओं का आसानी से समस्या समाधान किया जा सके।
विज्ञापन



एक दिसंबर से देना होगा 30 रुपये यूजर चार्ज
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पालिका प्रशासन लगातार प्रयास करने में लगा है। ऐसे में अब शहरवासियों को एक दिसंबर से कूड़े पर यूजर चार्ज देना होगा। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने बताया कि प्रति घर से 30 रुपये यूजर चार्ज लिया जाएगा। बताया कि इसे शहर में सख्ती से लागूू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें