फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल सांसद और मराज्य मंत्री का क्षेत्र भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को विकास खंड खिर्सू के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने भैंसकोट और खिर्सू में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण करते हुए सांसद और मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड-19 के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के घर-घर तक निशुल्क राशन भिजवाकर किसी को भी लॉकडाउन के दौरान भूखा नहीं रहने दिया। उत्तराखंड में रेल मार्ग का निर्माण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण और एनआईटी का निर्माण कार्य गतिमान हैं। शीघ्र ही इनका लाभ आम जनता को मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुमाड़ी में एनआईटी निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दे दी है। इससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ भी मिलेगा। सरकार प्रत्येक घर में नल और प्रत्येक नल में जल की व्यवस्था कर रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं को भी एकजुट होकर सरकार के कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, दर्जाधारी मातबर रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत रावत, खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, सौरभ भारती, गणेश भट्ट और अनिल भंडारी आदि मौजूद थे।
फोटो
मेधावी छात्रों का किया सम्मान
श्रीनगर। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कीर्तिनगर क्षेत्र के मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

चौरास में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रावत ने मयंक रावत और रोहित पुंडीर को पुरस्कृत किया। डांगचौरा निवासी मयंक ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तराखंड में आठवां स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार संगम विहार चौरास निवासी रोहित पुंडीर सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर श्रीनगर क्षेत्र में अव्वल रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि समय-समय पर छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण भी कराया गया है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी जाखी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, रघु सजवाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, नरेंद्र कुंवर, इंद्रमोहन काला व वासुदेव भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें