फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हर महीने के पहले व तीसरे मंगलवार को होंगे तहसील दिवस

Sun, 04 Jan 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन ने नए साल के लिए जनपद की तहसीलों में तहसील दिवसों का रोस्टर जारी कर दिया है। प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि तहसील दिवस के लिए जारी रोस्टर से प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों को समयबद्ध रूप से अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। बताया कि छह जनवरी को चाकीसैंण, 20 को थलीसैंण, तीन फरवरी को श्रीनगर व 17 को सतपुली, 17 मार्च को यमकेश्वर, 7 अप्रैल को पौड़ी व 21 को कोटद्वार, 5 मई को घुमाकोट व 19 को बीरोंखाल में तहसील दिवस प्रस्तावित हैं।
जबकि दो जून रिखणीखाल व 16 को जाखणीखाल, 7 जुलाई चौबट्टाखाल व 21 को लैंसडौन, 4 अगस्त श्रीनगर व 18 अगस्त सतपुली, एक सितंबर चाकीसैंण व 15 को पौड़ी, छह अक्तूबर यमकेश्वर, तीन नवंबर थलीसैण व 17 को कोटद्वार जबकि एक दिसंबर को बीरोंखाल और 15 को धुमाकोट में तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें