फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी शुरू

विज्ञापन
श्रीनगर में बच्चो को कोरोना का टीका लगाती मेडिकल टीम - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
ब्लाक कीर्तिनगर और खिर्सू में सोमवार से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई है। सीएचसी कीर्तिनगर के प्रभारी डा. अमन सैनी ने बताया कि वैक्सीन की पहली डोज के लिए करीब 2500 बच्चों का लक्ष्य रखा गया था। वहीं सोमवार को 178 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है, जबकि छूटे लोगों के वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज के लिए कैंप के साथ ही मोबाइल टीम लगवाई गई है। वहीं दूसरी और ब्लाक खिर्सू के विभिन्न क्षेत्रों में भी किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। सीएचसी खिर्सू के प्रभारी डा. जीशान अली ने बताया कि क्षेत्र में 2600 बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था। बताया कि जो किशोर वैक्सीनेशन की पहली डोज से छूट गए हैं उन्हें भी वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें