श्रीनगर। नगर क्षेत्र से एक किशोरी (15) के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी सोमवार तड़के घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे। उसका कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि किशोरी सुबह करीब चार बजे घर से निकलती हुई दिखाई दी। इसके बाद उसके संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करवाते समय पुलिस को बताया कि किशोरी की दोस्ती क्षेत्र के एक किशोर (16) से भी थी। पुलिस ने किशोर से भी पूछताछ की है। वहीं समाजसेवी लखपत सिंह भंडारी ने भी पुलिस से शीघ्र किशोरी की तलाश करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है। संवाद