फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हादसे में गंगा में लापता हुए मां-बेटी के शव मिले

Mon, 08 Jun 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग के समीप बीते दो जून को हुए इनोवा कार हादसे के बाद गंगा नदी के तेज बहाव में लापता हुई मां-बेटी के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं। इस हादसे के बाद से ही प्रशासन और आपदा राहत दल लगातार नदी में लोगों की खोज में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि आपदा राहत दल की ओर से दोनों शव अलग-अलग स्थानों से निकाला गया। इनमें गुड्डी देवी (40) का शव गंगा में व्यास घाट के पास मिला जबकि उनकी बेटी नम्रता (20) का शव ताज होटल के समीप मिला। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस भीषण हादसे की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी थमा नहीं है। कार दुर्घटना के बाद गंगा की लहरों में बहे दो अन्य पर्यटकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें