फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुलिस ने बुजुर्गों के घर जाकर उनका हाल जाना

Sun, 05 Nov 2023 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी की पुलिस ने अकेले घरों में रह रहे बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनकी समस्याएं भी सुनीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर जनपद पौड़ी पुलिस लगातार बुजुर्गों से बात कर रही है। रविवार को थाना धुमाकोट, रिखणीखाल व थलीसैंण पुलिस बुजुर्गों के घर पहुंची और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही बुजुर्गों को अपना मोबाइल नंबर और आपातकालीन नंबर 112 दिया। ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दे सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें