फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुलिस और पुरोहितों ने मिलकर की घाट की सफाई

Thu, 30 Oct 2025 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देवप्रयाग के पवित्र संगम तट पर स्वच्छता एवं पर्यावरण जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में देवप्रयाग पुलिस, ग्राम प्रहरी, स्थानीय तीर्थपुरोहितों और पर्यावरण मित्रों ने संगम घाट की सफाई की। थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का जो महान कार्य किया। पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से इस पावन स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एसआई संजीव यादव, कविता बर्थवाल, दीपक लिंगवाल, लक्ष्मण पंवार, सुबोध, सतेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें