फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीलियों से कलाकृति उकेरने वाले सुंदरियाल सम्मानित

सार

उन्हें माचिस की तीलियों से उन्नत कलाकृतियां उकेरने के लिए यह सम्मान मिला। वह अभी तक श्रीराम मंदिर, केदारनाथ मंदिर, ताजमहल, चर्च आफ नार्वे, कॉनर्र टावर आफ चाइना को माचिस की तीलियों से सुंदर रुप में उकेर चुके हैं।शिक्षक पंकज ने तीन साल की मेहनत से डेढ लाख माचित की तीलियों से अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के प्रतिरूप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहते है। बताया कि वह स्वयं प्राप्त अनुभव को स्कूली बच्चों में बांटते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राप्रावि चुठानी में सेवारत शिक्षक पंकज सुंदरियाल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के रिकॉर्ड होल्डर फेस्टिवल में सम्मानित किया गया। उन्हें माचिस की तीलियों से उन्नत कलाकृतियां उकेरने के लिए यह सम्मान मिला। फेस्टिवल में सात देशों के 200 शहरों से आए अतिथियों ने शिक्षक पंकज की कला को सराहा।
विज्ञापन

शिक्षक की कला को जिलाधिकारी, शिक्षामंत्री, मुख्यमंत्री, कलाप्रेमी खूब सराहना करते रहे हैं। वह अभी तक श्रीराम मंदिर, केदारनाथ मंदिर, ताजमहल, चर्च आफ नार्वे, कॉनर्र टावर आफ चाइना को माचिस की तीलियों से सुंदर रुप में उकेर चुके हैं।
शिक्षक पंकज ने तीन साल की मेहनत से डेढ लाख माचित की तीलियों से अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के प्रतिरूप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहते है। इसे लेकर पिछले दिनों डीएम कार्यालय द्वारा पीएमओ कार्यालय से पत्राचार भी किया जा चुका है। शिक्षक ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में रिकॉर्ड होल्डर फेस्टिवल में अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई। शिक्षक ने कहा कि जो कुछ भी इस फेस्टिवल में सीखा है उसका लाभ बच्चों को दिया जाएगा। बताया कि वह स्वयं प्राप्त अनुभव को स्कूली बच्चों में बांटते आ रहे हैं। शिक्षक पंकज अपनी हस्तशिल्प की इस कला को लगातार स्कूली बच्चों को सिखाते आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें