श्रीनगर। उप जिला अस्पताल श्रीनगर को स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए यहां दो और नए विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। इससे मरीजों को नेत्र रोग और ईएनटी से सबंधित बीमारियों के उपचार में मदद मिलेगी। अस्पताल के इन दोनों महत्वपूर्ण विभागों में एक-एक और विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति होने से ओपीडी और आईपीडी सेवाओं का मरीजों को बेहतर लाभ मिलेगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रचित गर्ग ने बताया कि ईएनटी में डाॅ. मुकेश वर्मा व नेत्र रोग विभाग में डा. संजय रावत ने ज्वाइनिंग दी हैं। उन्होंने बताया कि इससे मरीजों को इन विभागों में और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।