श्रीनगर। शहर में लावरिस घूम रहे घोड़े और खच्चरों पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम ने इनके स्वामियों को चेतावनी दी है कि यदि घोड़े और खच्चरों को खुला छोड़ा गया तो जब्त किया जाएगा। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि सड़क पर घूमते घोड़े व खच्चरों के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में नगर निगम ने पशु मालिकों को दो दिन का समय दिया है। यदि निर्धारित समय के भीतर पशु लावारिस घूमते पाए गए, तो निगम उन्हें जब्त कर लेगा और पशु मालिक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद