श्रीनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार के छात्रों ने गढ़वाल विवि के समाजशास्त्र व समाज कार्य विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विभाग के शोध छात्रों ने अपने शोध विषयों के अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। पीपीटी के माध्यम से छात्रों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। शिक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार के छात्र गढ़वाल विवि के समाज कार्य विभाग पहुंचे। विभागाध्यक्ष प्रो़ किरन डंगवाल ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को नए अनुभव सीखने के अवसर मिलते हैं, विद्यालय की ये पहल सराहनीय है। कार्यक्रम में प्रो़ जेपी, डॉ़ नरेंद्र चौहान ,शोध छात्र अंकित उछोली, राजेंद्र बिष्ट, अतुल सती, लूसी कुमारी, सोनम ठाकुर समेत नवोदय विद्यालय जाखधार के छात्र मौजूद रहे।