फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांग्रेसियों ने फूंका गृहमंत्री अमित शाह का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से डॉ़ भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए बयान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। बृहस्पतिवार को गोला पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यहां गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही स्थानीय विधायक व काबीना मंत्री डॉ धन सिंह रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ़ बीआर आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा सरकार व गृह मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी बयान की निंदा करती है, गृहमंत्री अमित शाह को पद से इस्तीफा देना चाहिए। नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि राज्य सरकार नियुक्ति में धांधली कर रही है, जिसका खामियाजा प्रदेश के बेरोजगार युवा भुगत रहे हैंं। प्रदर्शन में वीरेंद्र नेगी, सुरेंद्र चौहान, संजय कुमार, भगत सिंह, मेहरबान सिंह, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें