फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एनटीए की लचर कार्यशैली से छात्र-छात्राएं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जय हो छात्र संगठन ने सीयूईटी प्रवेश परीक्षा कराने में एनटीए पर लचर कार्यशैली का आरोप लगाया है। कहा, एनटीए की लचर कार्यशैली से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सीयूईटी प्रवेश परीक्षा से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन




सोमवार को जय हो छात्र संगठन के सदस्य बीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से मुलाकात की। बिष्ट ने बताया कि सीयूईटी प्रवेश परीक्षा स्नात्तक, परास्नात्तक स्तर पर संपन्न हो चुकी है। परीक्षा के दौरान एनटीए की लचर कार्यशैली के चलते पहाड़ के छात्रों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्रहित में सीयूईटी परीक्षा का आयोजन नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कुलपति प्रो. नौटियाल ने छात्रों को जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर नित्यानंद सेमवाल, अंजलि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें