दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के आशुतोष महाराज व साध्वी गीता भारती ने सभी को गुरू की महत्ता बताई। कहा कि गुरू के शरणागत होकर ही मनुष्य का कल्याण होना संभव है। इस मौके पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने गुरू पूर्णिमा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, एनसीसी के कमांडेंट हरेंद्र सिंह, संस्थान की शाखा समन्वयक मंजुला भारती आदि शामिल रहे।