फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Oct 2026 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

छात्रों ने सीबीसीएस के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्पेशल बैक परीक्षा में कम से कम तीन विषयों की परीक्षा देने की अनुमति देने, परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने, मार्कशीट और डिग्री के कागजों की गुणवत्ता में सुधार करने, बैक परीक्षा के परिणाम समय पर घोषित करने और बैक परीक्षा से संबंधित पोर्टल में आवश्यक संशोधन करने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी ने मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें