फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बीजीआर परिसर में छात्रों ने की अनिश्चितकालीन तालाबंदी

Tue, 21 Apr 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

प्रस्तावित खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग
पौड़ी। बीजीआर परिसर में छात्रों ने विभिन्न मांगों के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी है। मंगलवार को छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्रों का आरोप है कि वे लंबे समय से परिसर की समस्याओं के लिए विवि प्रशासन से मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। परिसर प्रशासन और छात्रों के बीच हुई वार्ता भी बेनतीजा रही जिससे नाराज छात्रों ने आंदोलन तेज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष चिराग गुसाईं ने बताया कि परिसर में प्रस्तावित खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे छात्रों में रोष है। उन्होंने कहा कि परिसर में छात्र संख्या लगातार घट रही है जो चिंता का विषय है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक कुलपति स्वयं बीजीआर परिसर पहुंचकर वार्ता नहीं करते, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व नगर पालिका सभासद गौरव सागर ने कहा कि छात्रहित की इस लड़ाई में वे पूरी तरह छात्रों के साथ हैं। प्रदर्शनकारियों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष मानसी डंगवाल, निखिल, कौस्तुब, सिमरन, साहिल, कुश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें