ढ़वाल विवि के उद्यान शोध केंद्र में पौधरोपण करते हुए छात्र-छात्राएं
- फोटो : SHRINAGAR
गढ़वाल विश्वविद्यालय के उद्यान शोध केंद्र और राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की एनएसएस वाटिका में पौधरोपण किया गया।
गढ़वाल विवि के उद्यानिकी विभाग के नवांगुतक स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राओं को इंडक्शन/ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत पौधरोपण के तरीके सिखाए गए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं से फलदार पेड़ों का पौधरोपण कराया गया। पौधरोपण में एचओडी डा. डीके राणा, डा. विवेक सिंह, डा. एन शाह, दीपक मेवाड़ और तनुजा आदि शामिल थे। वहीं राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में एनएसएस स्वयंसेवसियों ने एनएसएस वाटिका और कॉलेज परिसर में 200 पौध रोपे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम तीन वृक्ष लगाने चाहिए, जिससे वह उसके जीवन की अवस्था को प्राकृतिक रूप से देख सके। एनएसएस प्रभारी डा. अशोक कुमार मेंदोला ने कहा कि पौधरोपण के साथ साथ ही उनकी देखरेख भी जरूरी है। इस अवसर पर डा. दिनेश कुमार टम्टा व डा. गुरुप्रसाद थपलियाल आदि मौजूद थे।