फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य व आकांक्षा ने जीती गढ़वाली वेशभूषा प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़ज्योति सांस्कृतिक कला मंच की ओर से गढ़वाली वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने गढ़वाली वेशभूषा के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग परिधानों को प्रदर्शित किया। संस्था रामलीला मैदान में 13वीं लोकनृत्य कार्यशाला आयोजित कर रही है। इसके तहत गढ़वाली वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शौर्य ने प्रथम, विकास ने द्वितीय व सोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आकांक्षा पहले, राहुल नेगी दूसरे व अनीषा तीसरे स्थान पर रही। विनोद श्रीकोटी व अशोक रावत प्रतियोगिता में निर्णायक रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष भरत सिंह रावत व सचिव सुदर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें