फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mon, 02 Feb 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें कृष्ण शर्मा ने कुश्ती में प्रथम स्थान अभिषेक तिवारी ने कुश्ती में द्वितीय स्थान राघव शर्मा ने कुश्ती में तृतीय स्थान प्राप्त किया था।युवा परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान करते हुए कहा कि सफलता के लिए त्याग की आवश्यकता होती है। समर्पण, त्याग और परिश्रम सफलता की राह बनाते हैं। कार्यक्रम में वेदव्यास परिसर, हिमाचल में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय रूपक महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया। विनोद शर्मा के निर्देशन में टीम ने भारतीय ज्ञान परंपरा नाटक का मंचन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। योग के क्षेत्र में खेमराज चौधरी ने प्रथम व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में आदर्श पांडेय, अमन कुमार,केशव तोमर और विशाल भारद्वाज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें