श्रीनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुप्तकाशी के छात्रों ने गढ़वाल विवि के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने हैप्रेक का भ्रमण कर जड़ी-बूटी के महत्व को समझाया। विद्यालय से पहुंचे 206 छात्राओं ने ग्लास हाउस में मौजूद विभिन्न प्रकार की पौधों के साथ ही आण्विक लैब, जैव रसायन लैब का भ्रमण कर जानकारी । इस मौके पर हैप्रेक के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुदीप सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमणों द्वारा बच्चों को नए अनुभवों को सीखने के अवसर मिलते हैं, विद्यालय की ये पहल सराहनीय है। ऐसे शैक्षिक भ्रमणों से न केवल छात्र बल्कि हम सभी भी कुछ न कुछ सीखते हैं। कार्यक्रम में डॉ. राजीव वशिष्ठ, डॉ. प्रदीप डोभाल, डॉ. जयदेव चौहान, कैलाश कांडपाल के साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक सिंह, किरन तेजस्वी, सौम्या तिवाड़ी, मंजू पंकज कुमार आदि मौजूद थे।