फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध संक्षेप : पुलिस ने 13 वाहनों को किया सीज

Thu, 06 Nov 2025 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 174 वाहन चालकों का चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने 13 वाहनों को सीज किए गए। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि नशे में वाहन चलाने पर कोटद्वार पुलिस ने नौ, यातायात कोटद्वार दो, पौड़ी व लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक-एक वाहन सीज किया है। साथ ही चालकों के डीएल निरस्त किए जाने को लेकर परिवहन विभाग को संस्तुति की कार्रवाई की गई। इसके अलावा तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 11 चालकों के वाहनों को कोटद्वार पुलिस ने सीज किया है। वहीं पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 174 चालकों खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें