फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बैक पेपर परीक्षाओं के परिणाम घोषित न होने पर भड़के छात्र, परिणाम जल्द घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में यूजी, पीजी के बैक पेपर परीक्षा के परिणाम घोषित न होने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने विवि के परीक्षा नियंत्रक से मिलकर तत्काल परिणाम घोषित करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने परे आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक से मिलने गए छात्रों ने कहा कि परीक्षा को हुए कई माह गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके परिणाम घोषित नहीं हो पाए हैं, इसके कारण उन्हें अन्यत्र पाठ्यक्रमों या फार्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम भी रुके हुए हैं। साथ ही कई ऐसे विषय हैं जिसमें छात्रों ने पेपर दिए हैं लेकिन उनकी अनुपस्थित दर्शाई गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गौतमवीर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि 15 अगस्त तक बैक पेपर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मौके पर पंकज फस्र्वाण, भुवन चमोली, सारांश, रोहित कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें