फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकतालिका में गड़बड़ी से आक्रोशित छात्रों ने फूंका विवि प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकतालिका में हुई गड़बड़ी पर राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्रों का गुस्सा फूटा। श्रीदेव सुमन विवि की ओर से अंकतालिका में की गई गड़बड़ी पर छात्रों ने लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने विवि प्रशासन का पुतला फूंक नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय महा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि पर अंकतालिकाओं में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि भूगोल और शिक्षाशास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी भारी अनियमितताएं बरती गई है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दौरान उन्हें जो प्रश्नपत्र दिया गया था, उसमें पूर्णांक 80 लिखा था जबकि अंकपत्र में इसे 60 दर्शाया गया है। इसी तरह 20 अंकों के सेशनल के स्थान पर इसे भी 15 दर्शाया गया है। इस लापरवाही से गुस्साए छात्रों ने जमकर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुतला फूंकने वालों में विवि प्रतिनिध संजय, छात्र संघ सचिव राधा, सह सचिव रश्मि, प्रिया, संदीप, सूरज, मोहन, रीना, मनीषा व आरती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें