फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा फार्म तिथि रद्द करने मांग पर अड़े छात्र

विज्ञापन
पौड़ी बीजीआर परिसर प्रशासनिक भवन के बाहर धरना देते छात्र। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में परीक्षाओं के आवेदन पत्र जमा करने संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग के लिए आंदोलनरत छात्रसंघ पदाधिकारियों की मुख्य परीक्षा नियंत्रक (सीईसी) से वार्ता हुई। सीईसी ने समय आने पर फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के संबंध में उचित निर्णय लेने का मौखिक आश्वासन दिया, लेकिन छात्र नेता लिखित आश्वासन पर अड़े रहे, जिसके चलते उन्होंने धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी और विवि प्रतिनिधि अंकित उछोली ने बुधवार को सीईसी प्रो. आरसी भट्ट से इस मुद्दे पर वार्ता की। सीईसी ने बताया कि तीन दिनों में काफी छात्रों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं। ऐसी स्थिति में आदेश निरस्त करना संभव नहीं है। जिस पर छात्रों ने कहा कि जिस दिन भी केंद्र सरकार लॉकडाउन हटाए, उस दिन के बाद 20 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाए। ताकि सभी छात्रों को फार्म भरने का मौका मिल सके। सीईसी ने बताया कि छात्र हित में समय आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा। छात्रों ने इस संबंध में लिखित आश्वासन देने की मांग की। जिसे सीईसी ने मना कर दिया। इसके अलावा छात्रों ने यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की भी मांग की। उधर
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्रसंघ ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म को रद्द करने की मांग की है। पीजी कॉलेज के छात्रसंघ विवि प्रतिनिधि लवकुश भट्ट ने कुलपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि गढ़वाल विवि शिक्षण सत्र 2020-21 के सेमेस्टर परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने का फरमान जारी कर रहा है, जो वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से सही नहीं है। ज्ञापन में अध्यक्ष परमजीत, उपाध्यक्ष साक्षी नौटियाल, सचिव नीरज नेगी, कोषाध्यक्ष चित्रा मलिक, शुभम बिष्ट, विपिन मेहरा के हस्ताक्षर हैं। उधर, पौड़ी में मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत के नेतृत्व में छात्रों ने सांकेतिक धरना दिया। साथ ही विवि के विरोध में नारेबाजी की। छात्र संघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कहा कि विवि प्रशासन ने 20 मई तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क लेने की तिथि घोषित की है, लेकिन परिसर के कई छात्र-छात्राएं दूरस्थ क्षेत्रों में रहते हैं, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होती है। संवाद
विज्ञापन

बैठक में परीक्षा तैयारी को लेकर चर्चा
श्रीनगर। लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में गढ़वाल विवि की हाई पावर कमेटी की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कैसी कराई जाए, इस पर मंथन किया गया। तय किया गया कि परीक्षा के संबंध में महाविद्यालयों से भी चर्चा की जाए। ताकि गाइडलाइन के अनुसार समय पर परीक्षाएं संपन्न हो सकें। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष प्रो. एससी बागड़ी, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट, प्रो. एआर नौटियाल, प्रो. वाईएस सुंदरियाल और अन्य अधिकारी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें