फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सफाई व्यवस्था दुरूस्त न होने पर भड़के छात्र संघ अध्यक्ष

Fri, 31 Oct 2025 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला एवं चौरास परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त न होने पर छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट ने आक्रोश व्यक्त किया। शुक्रवार को एसीएल हॉल में चल रहे कार्यक्रम के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि विवि छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण छात्रों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। मुख्य छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल, कुलसचिव प्रो. आरके ढोडी ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में कुलसचिव प्रो. ढोडी ने उन्हें एक माह के अंदर सफाई से सबंधित सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें