फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग के लिए जल्द शुरू होंगे पंजीकरण

Fri, 31 Oct 2025 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। विवि की ओर से इस आयोजन के लिए गठित कमेटियां अपने-अपने कार्यों में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि नवंबर प्रथम सप्ताह से समारोह में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों के पंजीकरण होंगे। इसके लिए जल्द ही विवि पोर्टल खोल देगा। विवि की ओर से इसका नोटिफिकेशन होना है। सत्र 2023-24 में दीक्षांत समारोह का आयोजन न हो पाने के कारण इस बार दो सत्रों 2023-24 व 2024-25 के पासआउट छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार विवि के तीनों कैंपस के पीजी छात्रों व विवि से पीएचडी करने वाले समस्त शोध छात्रों को दीक्षांत समारोह में डिग्रियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें