फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों और कॉलेज की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र राजनीति जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज और छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाने के लिए छात्रसंघ का गठन जरूरी है। यदि छात्रसंघ होगा तो जनप्रतिनिधि और अधिकारी तक हमारी मांग पहुंचाना आसान होगा। छात्र राजनीति में राजनीतिक पार्टियों के संगठनात्मक हस्तक्षेप के बजाय स्वतंत्र राजनीति और छात्र एकता होनी जरूरी है।
विज्ञापन

यह बातें राजकीय महाविद्यालय (पीजी) देवप्रयाग में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कहीं। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति भविष्य की आधारशिला भी तैयार करती है लेकिन दलगत राजनीति के कारण प्रतिनिधि अपने उद्देश्यों और कर्तव्यों से भटक जाते हैं। छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में सुविधाएं कम और समस्याएं ज्यादा है।
-छात्रसंघ को कॉलेज और छात्रों की समस्या पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। क्योंकि महाविद्यालय में छात्र कम और समस्याएं ज्यादा हैं। कॉलेज जाने के लिए भी जंगल से गुजरना पड़ता है। इसलिए कॉलेज अकेला जाना भी मुश्किल हो जाता है। -नीतू, बीए प्रथम वर्ष।
विज्ञापन

-परिसर में कैंटीन की सुविधा नहीं है। आसपास भी दुकानें न होने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है। छात्र नेताओं को इन समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। -काजल, बीएससी प्रथम वर्ष।
-जल विद्युत परियोजना के लिए कॉलेज की भूमि को अधिग्रहित किया गया है जिससे यहां काम नहीं हो पा रहे हैं। इसका खामियाजा छात्र भुगत रहे हैं। अब इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता से आवाज उठाई जाएगी। -अरविंद रावत, बीए तृतीय वर्ष।
-पढ़ाई के साथ ही खेल भी बहुत जरूरी हैं लेकिन कॉलेज में इंडोर स्टेडियम और व्यायाम शिक्षक का अभाव बना है। छात्र खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग नहीं कर पाता है। छात्रसंघ को इन समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। -गौरव सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष।
-जब से महाविद्यालय श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध हुआ तब से परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी व अन्य समस्याओं का समाधान न होने से छात्र परेशान हैं। छात्र नेताओं को प्रमुखता से मुद्दा उठाना चाहिए। -नवीन कुमार, बीए तृतीय वर्ष।
-कॉलेज पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है लेकिन आज तक कॉलेज तक पहुंचने के लिए बस सेवा शुरू नहीं की गई है। छात्र नेताओं को विशेष पहल करनी चाहिए। -नेहा, बीएससी तृतीय वर्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें