पौड़ी। गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर में बीते 24 घंटे पहले अनावरण हुई स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के शिलापट्ट पर विवाद हो गया। एनएसयूआई ने शिलापट्ट पर पदाधिकारियों के नाम अंकित न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने परिसर निदेशक से मुलाकात कर शिलापट्ट को बदलवाने की मांग उठाई है।
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीव विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में बीते बुधवार को ही स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण हुआ। वहीं शिलापट्ट पर एनएसयूआई के पदाधिकारियों के नाम नहीं होने पर छात्र नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। छात्रसंघ पदाधिकारियों व एनएसयूआई ने जल्द शिलापट्ट बदलने की मांग को लेकर परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला से मुलाकात की।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकित सुंद्रियाल कहा कि परिसर में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के दौरान स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण हुआ। शिलापट्ट में दूसरे छात्र नेताओं के नाम के साथ ही निर्माणदायी ठेकेदार का नाम भी लिखा गया है। लेकिन समारोह के विशिष्ट अतिथि राजपाल बिष्ट, एनएसयूआई व छात्रसंघ पदाधिकारियों का नाम नहीं हैं। जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने जल्द ही शिलापट्ट को बदलने व विशिष्ट अतिथि व छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम लिखने की मांग उठाई। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव अमन नेगी और पारस सिंह आदि शामिल रहे।