फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के लिए कर्मचारियों का धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति नहीं होने के विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों ने धरना दिया। उन्होंने समस्या का समाधान जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यबहिष्कार करते हुए एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन शाखा गढ़वाल मंडल ने मंडलीय सचिव सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि वरिष्ठ से प्रधान सहायक के 360 पदों पर प्रमोशन रुके हुए हैं। कई बार सरकार से इस बाबत अनुरोध भी किया जा चुका है, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में एसोसिएशन के चार सदस्यों ने अवकाश लेकर धरना दिया व अन्य सदस्यों ने समर्थन दिया। कहा कि विभाग की ओर से हर रोज नए नए तुगलकी फरमान किए जा रहे हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। चेतावनी दी कि जल्द सूची जारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें