फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बद्रीश पंडा पंचायत का धरना आज से

विज्ञापन
देवप्रयाग मे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते तीर्थपुरोहित। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड और बदरीनाथ धाम महायोजना के विरोध में श्री बद्रीश पंडा पंचायत आज (22 सितंबर) से संगम तट पर धरना शुरू करेगी। इसमें पंचायत के आठ थोकों के पुरोहित भागीदारी करेंगे। तीर्थ पुरोहितों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेज महायोजना पर पुनर्विचार करने और जनसुनवाई की मांग की है। तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम विनियमित क्षेत्र पुनरीक्षित महायोजना 2025 को बिना किसी जनसुनवाई के राज्य सरकार ने धरातल पर उतारने की तैयारी कर दी है। इसके तहत धाम की 85 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिसका कुप्रभाव धाम से जुड़े हजारों लोगों की रोजीरोटी पर पड़ेगा। ज्ञापन भेजने वालों में चारधाम तीर्थपुरोहित हक हकूकधारी संगठन के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, श्री बदरीश पंडा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश प्रयागवाल, सचिव श्यामा पंचपुरी, डॉ. गिरधर पंडित, मिहिर सवासेरिया, सुधीर ध्यानी व सुरेश सयाना आदि ने हस्ताक्षर किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें