पाबौ ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्रीय लोगों के साथ तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख डा. रजनी रावत के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना देते हुए कहा कि पाबौ ब्लाक से लगातार शिक्षण संस्थान को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। मनोज रावत ने कहा कि उनके क्षेत्र से दो शिक्षण संस्थानों और राठ विकास अभिकरण को अन्य जगह स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने स्थानीय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री सहित राज्य सरकार को 10 दिन में फैसले को बदलने की मांग की है।