देवप्रयाग मे अनिश्चित कालीन धरने पर बैठें बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहित
- फोटो : SHRINAGAR
बदरीनाथ केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान लागू करने व देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहित समाज का धरना बुधवार को संगम स्थल पर दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि यदि बदरीनाथ धाम के मूल स्वरूप को नष्ट किया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर दूसरे दिन युवा तीर्थपुरोहित गौरव पञ्चभैया, भास्कर राजपुरोहित, मिहिर सवासेरिया, अशोक टोडरिया, शुभ्रांशु जोशी, सुरेश शास्त्री, पूरण प्रकाश, मिथलेश, हरिओम उनियाल व हरि टोडरिया आदि धरने पर बैठे रहे। संवाद