केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन को ज्ञापन सौंपते गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत।
- फोटो : PAURI
गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने क्षेत्र में चार सीजीएचएस औषधालय खोलने की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से मुलाकात की। गढ़वाल सांसद ने बताया कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के कोटद्वार, पौड़ी, गोपेश्वर व रामनगर के पीरुमदारा में सीजीएचएस औषधालय खोलने की मांग केंद्र सरकार से की है। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारी व सेवारत केंद्रीय कर्मचारियों के साथ उनके परिजन रहते हैं, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिल्ली या देहरादून जाने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीजीएचएस औषधालय खोले जाने पर केंद्रीय सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों, परिजनों के साथ ही जनता को भी लाभ मिलेगा। सांसद रावत ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। संवाद