फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना एक सामूहिक जिम्मेदारी: डॉ. कुंवर

Sun, 29 Mar 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला शाखा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के साथ पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, चिकित्सकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना व राज्य स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। शनिवार को आयोजित बैठक में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चुनौतीपूर्ण जरूर है लेकिन चिकित्सक हर परिस्थिति में सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले से पहली धन्यवाद यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।संघ के महासचिव डॉ. यशपाल तोमर ने कहा कि इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. शिव मोहन शुक्ला, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत गर्ग, महासचिव डॉ. सौरभ बौंठियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें