फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सड़क विकास को मिली रफ्तार, कई का सुधारीकरण हुआ पूरा

Sun, 29 Mar 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
रसिया महादेव - नऊ - नागणी मोटर मार्ग।स्त्रोत: सूचना विभाग।
विज्ञापन
- मैखुली-देवराड़ी-गणतखाल मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन

पौड़ी। जनपद में विद्युत, पेयजल और शिक्षा के साथ-साथ सड़क संपर्क में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से मोटर मार्गों का निर्माण और सुधारीकरण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही अधिक सुगम और सुरक्षित बन रही है। अधिशासी अभियंता लोनिवि बैजरो लोकेश सारस्वत ने बताया कि थलीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत मैखुली-देवराड़ी-गणतखाल मोटर मार्ग का 2.87 किमी लंबा सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य 230.93 लाख रुपये की लागत से उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है। इस मार्ग से ग्राम मतोली, छपरखाल और मंगरों के 431 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है। राज्य योजना के तहत बीरोंखाल क्षेत्र के रसिया महादेव-नाउ-नागणी-चित्तोड़खाल 1.5 किमी मोटर मार्ग का 148.55 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्माण और सुधारीकरण किया गया जिससे चकरगांव और लिंगुडिया के 657 ग्रामीणों की यात्रा आसान हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत शामिल 1.250 किमी लंबे चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग का 109.15 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य भी निर्धारित समय में पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें