फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पंचूर के पातली गांव पहुंचे सांसद अनिल बलूनी, कहा- पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता

Fri, 30 Jan 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

अनिल बलूनी ने कहा कि पलायन कर चुके लोग अपना वोट गांव में ही रखे। कहा कि गांव में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं हल करते हुए गांव का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोट ब्लॉक की ग्राम सभा पंचूर के पातली गांव में भाजपा की ओर से विकसित भारत जीराम जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने गांवों से हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि पलायन रोकना और गांवों का समग्र विकास करना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने कहा कि पलायन कर चुके लोग अपना वोट गांव में ही रखे। कहा कि गांव में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं हल करते हुए गांव का विकास किया जाएगा। उन्होंने गांव से बाहर रहने वाले प्रवासी ग्रामीणों से एक शुभ कार्य अपने गांव में जरूर करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यहां से रेलवे स्टेशन नजदीक होने से जल्द ही विकास भी होगा।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के करीब 150 गांवों से पूर्णरूप से पलायन हो चुका है जिसमें पातली गांव भी शामिल है। कहा कि यहां रिवर्स पलायन हो इसके लिए इस कार्यक्रम का यहां आयोजन किया गया है। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि सांसद गढ़वाल ने ईगास पर्व को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है। जिलापंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कमलकिशोर रावत ने कहा कि जीराम जी योजना गांव के विकास के लिए बनाई गई योजना है। पूर्व विधायक मुकेश कोली ने कहा कि इस योजना से गांव में निश्चित रूप से विकास होगा। इस मौके पर विपिन कैंथौला, पुष्कर काला, बबली देवी, गणेश भट्ट, सीमा भंडारी, प्रमिला भंडारी, जगमोहन नेगी आदि शामिल रहे। संचालन हिम्मत नेगी ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें