सोपोर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शनिवार रात एक कोरोना मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची मेडिकल तथा पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव किया। हालांकि, टीम बाल-बाल बच गई। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने बताया कि डोरू गांव में कोरोना मरीज को शिफ्ट करने के लिए टीम भेजी गई थी। मेडिकल स्टाफ तथा पुलिसकर्मियों की यह टीम जैसे ही इलाके में घुसी तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस टीम ने मेडिकल स्टाफ को सुरक्षित निकाला। बताया कि घटना रात लगभग साढ़े आठ बजे की है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए लोगों ने पथराव किया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल की नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।