फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राज्य शिक्षक संघ पौड़ी ने प्रशिक्षण स्थगित किए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों की इन्डक्शन कार्यशाला सहित शिक्षकों के अन्य सभी प्रशिक्षणों को स्थगित किए जाने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक शिक्षा के अधिकत्तर शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है। जबकि बड़ी संख्या में महिला शिक्षकाएं बाल्य देखभाल अवकाश पर हैं। ऐसे में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन न्यायोचित नहीं है। जिसे स्थगित किया जाए।



राज्य शिक्षक संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने डायट प्राचार्य को एक ज्ञापन भेजा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जुगरान ने बताया कि नवनियुक्त प्राथमिक सहायक अध्यापकों की इंडक्शन कार्यशाला 6 से 27 मार्च तक आयोजित होनी है। कहा, वर्तमान में बोर्ड परीक्षा चल रही है और अधिकतर प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है।
विज्ञापन

साथ ही बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाएं बाल्य देखभाल अवकाश पर चल रही हैं। कहा कि जनपद के कई विद्यालय शिक्षकों के अभाव में व्यवस्थाओं पर चल रहे हैं। प्रशिक्षणों के साथ ही 17 से 21 मार्च तक प्राथमिक शिक्षा के छात्रों की वार्षिक परीक्षा भी होनी है। कहा, विभाग की ओर से कई तरह के प्रशिक्षण के साथ ही शिक्षकों को पूरी तरह से स्कूली शिक्षा से बाहर रखा गया है।
ऐसी स्थिति में जिन बच्चों के लिए शिक्षकों को विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए नियुक्त किया गया है, उन्हें एक षड्यंत्र के तहत पूर्णरूप से शिक्षण कार्य से विरक्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष जुगरान ने कहा कि ऐसी स्थितियों के चलते अभिभावकों का सरकारी शिक्षा से मोह भंग हो रहा है और पौड़ी जनपद में निरंतर छात्र संख्या घट रही है। उन्होंने छात्रहित में सभी प्रशिक्षणों को छात्रों की वार्षिक परीक्षा तक स्थगित रखते हुए वार्षिक परीक्षा के बाद संपन्न करवाने की मांग की।
विज्ञापन

कहा छात्रहित में जल्द सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आता है, तो संघ सभी प्रशिक्षणों का बहिष्कार करेगा। जिलाध्यक्ष जुगरान ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण को ड्रेस कोड निर्धारित किया जाना न्यायसंगत नहीं है, शिक्षकों को हर प्रकार के ड्रेस कोड से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें