पौड़ी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दीपक असवाल ने कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि एक यूपी में सरकार जीरो टॉलरेंस के साथ माफियाओं पर नकेल कसने के लिए अपनी पीठ थपा रही है। वहीं उत्तराखंड में यह दावे गलत साबित हो रहे हैं। कहा प्रदेश में जहां अंकिता हत्याकांड जैसे निर्मम अपराध के लिए सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने में अक्षम नजर आ रही है तो वहीं प्रदेश में व्याप्त घोटाले युवा बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है। प्रदेश सरकार का कार्यकाल पूरी तरह से खोखली बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं है। कहा जनता प्रदेश में सरकार की नाकामियों का जवाब आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में जरूर देगी। संवाद