फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सब्जियों के दाम बढ़ने पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। युवा कांग्रेस ने बढ़ती महगांई के विरोध में जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सब्जियों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा इन दिनों बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहित सिंह व प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो भाजपा के लोग सड़कों पर उतरकर रोजाना प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज आदमी की थाली को भाजपा सरकार ने इतना महंगा कर दिया है, कि उसके खाने तक का बजट बस से बाहर हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, विधानसभा उपाध्यक्ष संजना गुजराल, छात्रसंघ सचिव मुकुल, अंकित सुंदरियाल, भरत रावत, सभासद अनिता रावत, सोनू, अमन सिद्दकी मनमोहन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें