मुख्यालय पौड़ी में चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। डीएम कार्यालय के बाहर धरना दे रहे आंदोलनकारियों ने मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। राज्य आंदोलनकारी विनोद सिंह व झाबर सिंह रावत ने कहा कि लंबे समय से सरकार से पेंशन देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांगों पर अमल न होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धरना देने वालों में नरेंद्र सिंह, जगदीश, लीला ढौंडियाल, भगवंती देवी, सुषमा भंडारी, अनूप रावत, यशवंत रावत आदि शामिल थे।