देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर डटे सैनिकों की कुशलक्षेम के लिए भाजपाइयों ने बूंखाल कालिंका माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोमवार को भाजपा पाबौ मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता बूंखाल कालिंका माता मंदिर पहुंचें। यहां उन्होंने सैनिकों की कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पाबौ मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह व विधायक प्रतिनिधि भैरव सिंह गुसांई , हरेंद्र सिंह कोहली, लोकेश बहुगुणा, विजेंद्र नेगी, गिरीश नौटियाल, जीत सिंह, दिनेंद्र कुमार, महावीर सिंह, बीपी बमोला, कमल पोखरियाल, राजेंद्र पोखरियाल, संजय चमोली, संजय नौटियाल, जेपी रतन, शिवांश बहुगुणा आदि शामिल रहे।