फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंचन : हिमगिरी गेस्ट हाउस में मर्डर मिस्ट्री

Thu, 12 Mar 2026 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित किया जा रहा है हिमाद्री नाट्य समारोह
रहस्य से भरे नाटक माउसट्रैप ने किया दर्शकों को रोमांचित
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित हिमाद्री नाट्य महोत्सव के चौथे दिन द माउसट्रैप नाटक का मंचन किया गया। अगाथा क्रिस्टी के प्रसिद्ध नाटक ‘द माउसट्रैप’ का हिंदी रूपांतरण निर्देशक हीरा सिंह के निर्देशन में मंचित किया गया। नाटक में किसी की हत्या की खबर प्रसारित होती है जिसका खुलासा होता है। नाटक की रोचक प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन


नाटक की कहानी हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में मॉल रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर रविश गुप्ता की हत्या से शुरू होती है। इसके बाद घटनाक्रम मॉल रोड के पास पहाड़ियों में स्थित हिमगिरी गेस्ट हाउस में पहुंचता है जिसे हाल ही में एक युवा दंपती संजय अवस्थी और अनुश्री अवस्थी ने शुरू किया है। मेहमानों के इंतजार के दौरान रेडियो पर हत्या की खबर लगातार प्रसारित होती रहती है। इसी बीच गेस्ट हाउस में चार लोग पहुंचते हैं। इसके बाद एक मेहमान के बाद एक पुलिसकर्मी भी गेस्ट हाउस पहुंचता है। भारी बर्फबारी के कारण सभी लोग गेस्ट हाउस में फंस जाते हैं और बाहरी दुनिया से संपर्क टूट जाता है। पुलिसकर्मी बताता है कि हत्यारा संभवतः यहीं मौजूद लोगों में से कोई हो सकता है और उसका संबंध पुराने लिटिल एंजेल अनाथालय आगजनी कांड से हो सकता है। इसके बाद सभी एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं और रहस्य धीरे-धीरे खुलने लगता है। नाटक में अग्निवेश भारद्वाज, दृष्टि आजाद, ऋतुका ठाकुर, अभिषेक, आनंद आहूजा, खुशदीप शर्मा, रवि और कृष्ण कुमार ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें