श्रीनगर। श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में सोमवार को डॉ. सृष्टि रावत ने चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया, जबकि वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जयती डबराल ने भी अस्पताल में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। उनकी तैनाती से अब उपजिला चिकित्सालय में दो फिजिशियन उपलब्ध हो गए हैं, जिससे मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर से स्थानांतरित हुई वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमापाल बुटोला कार्यमुक्त हो गई हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नई तैनातियों से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचने वाले मरीजों को अब विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और उपचार पहले की अपेक्षा बेहतर ढंग से मिल सकेगा। स्थानीय लोगों ने भी नए चिकित्सकों की तैनाती का स्वागत किया है।