फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चारधाम यात्रा से लौटीं रोडवेज की सभी बसें, आज से फिर दौड़ेगी श्रीनगर-दिल्ली व कोटद्वार रूट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। करीब दो माह से बसों की कमी के कारण प्रभावित श्रीनगर डिपो की रोडवेज सेवाएं अब पटरी पर लौटने जा रही हैं। चारधाम यात्रा ड्यूटी में भेजी गई उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी चार बसें वापस लौट आई हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम अंतिम तीन बसों के डिपो पहुंचने के साथ ही नियमित सेवाओं को फिर से शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। डिपो प्रशासन के अनुसार बुधवार से श्रीनगर-दिल्ली और श्रीनगर-कोटद्वार समेत सभी प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन पूर्ववत शुरू हो जाएगा। चारधाम यात्रा शुरू होने पर डिपो की चार बसें यात्रा में लगाई गई थीं।
इससे डिपो में बसों की कमी हो गई और कई महत्वपूर्ण रूटों पर सेवाएं बंद करनी पड़ीं। सबसे अधिक परेशानी श्रीनगर से सांय की सेवा दिल्ली जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। नौकरी, शिक्षा और अन्य कार्यों से दिल्ली जाने वाले लोगों को ऋषिकेश, कोटद्वार या हरिद्वार जाकर बसें पकड़नी पड़ रही थीं।
विज्ञापन

कई यात्रियों को महंगे निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उनका खर्च भी बढ़ा। रोडवेज डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि बुधवार से श्रीनगर-दिल्ली और कोटद्वार सहित बंद चल रही सेवाओं का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को दूसरे शहरों से बसें पकड़ने की मजबूरी नहीं रहेगी। स्थानीय लोगों, छात्रों और व्यापारियों ने बस सेवाएं बहाल होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें